देहरादून : पूर्व ऋषिकेश मेयर प्रत्याशी रहे दिनेश चंद्र मास्टरजी उत्त्तराखण्ड क्रांति दल (UKD) में शामिल हो गए है। उक्रांद की सदस्यता लेते हुए मास्टरजी ने कहा, इस राज्य के जो पार्टी मुद्दे उठाए रही है वह केवल उक्रांद है।मुझे खुशी है मैं ऐसी पार्टी से जुड़ा हूँ। मुझे कोई पद की लालसा नहीं है। लेकिन अगर पार्टी मुझे किसी लायक समझती है तो पार्टी का निर्णय सर्वोपरी होगा। उल्लेखनीय है, ऋषिकेश मेयर चुनाव में दिनेश चंद मास्टरजी ने चुनाव को काफी हद तक प्रभावित किया था। मजबूत जनमत उनके पक्ष में था हालांकि वे जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। लेकिन जनता कर बीच उनकी मौजूदगी काफी हद तक मजबूती से रही।राजनीतिक पंडितों के।मानना है, उनके आने से उक्रांद को काफी मजबूती मिलेगी। वे जुझारू जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं। अपने राज्य, जल जंगल और जमीन की बात करते हैं।
शुक्रवार को देहरादून में पार्टी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में मास्टरजी शामिल हुए। उन्हें केंद्रीय अध्यक्ष ने दी सदस्यता।उन्होंने नेशनल वाणी (हिंदी) से बात करते हुए कहा, मैंने पार्टी से स्पष्ट रूप में कहा है कि मुझे कोई पद की लालसा नहीं है । मैं पार्टी का।सिपाही बन कर काम करूंगा।अगर पार्टी मुझे किसी योग्य समझती है तो पार्टी का निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि होगा।इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल कोटनाला, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी देव उत्तराखंडी लुसुन टोडरिया, केंद्रीय प्रवक्ता हिमांशु रावत, दिलीप रावत, युवा उत्तराखंड क्रांति दल जिला अध्यक्ष टिहरी विकास रयाल, केंद्रीय नेता समीर मुंडेपी आदि लोग मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
