ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल एवं नगर पंचायत तपोवन पहुंचने पर शुक्रवार को उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में नगर पंचायत तपोवन स्थित होटल नारायणा पैलेस में किया गया।
पुष्पमालाओं से किया गर्मजोशी से स्वागत
तीरथ सिंह रावत के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, कुंजापुरी महंत नरेंद्र भंडारी, जगदीश महंत, मनोज जखमोला, वन प्रतिनिधि अर्जुन दवाण, पूर्व प्रधान एवं सभासद सुरेश उनियाल, जिला सह-संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भीम सिंह चौहान, सभासद रवि भंडारी, जिला सह-संयोजक आर्थिक गोपाल शर्मा, सभासद राजेश शर्मा, जिला सह-संयोजक अशोक कंडवाल, मंडल उपाध्यक्ष कुंदन नेगी, मंडल मंत्री शकुंतला असवाल, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष सोबन भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता भट्ट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन भंडारी, मंडल महामंत्री हरी रावत एवं किशन रावत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
तीन नए कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर की अध्यक्षता और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के कर-कमलों से कई नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अभिषेक शर्मा, अनिल भंडारी और कपिल भंडारी शामिल रहे।
नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए तीरथ सिंह रावत ने उन्हें संगठन की विचारधारा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तीरथ सिंह रावत ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा राष्ट्र और प्रदेश के विकास में भाजपा के योगदान पर प्रकाश डाला। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका समर्थन किया और भारत माता की जय तथा भारतीय जनता पार्टी के नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा।
संगठन की एकजुटता का संदेश
स्वागत समारोह केवल अभिनंदन कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा परिवार के प्रति समर्पण के रूप में देखा गया। इस दौरान तपोवन की पावन धरती पर तीरथ सिंह रावत का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
