गोपेश्वर/चमोली, 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर जनपद चमोली को फसल विविधीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में जनपद की ओर से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए मिला सम्मान
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत देशभर के जनपदों के कार्यों का विभिन्न उत्पादन एवं परिणाम आधारित मानकों पर मूल्यांकन किया गया।
इस मूल्यांकन में फसल विविधीकरण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों (Crop Diversification and Sustainable Agricultural Practices) को बढ़ावा देने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए चमोली का चयन सम्मान हेतु किया गया।
किसानों की आजीविका मजबूत करने की दिशा में प्रयास
यह सम्मान जनपद में कृषि को अधिक विविधतापूर्ण, टिकाऊ और लाभकारी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करता है। फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलने से किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ अन्य उपयुक्त फसलें अपनाने और कृषि उत्पादन के नए अवसर तलाशने में मदद मिल सकती है। इससे किसानों की आजीविका के साधनों को मजबूत करने की दिशा में भी सहयोग मिलने की उम्मीद है।
उत्पादकता और टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहन
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना और किसानों की आय एवं आजीविका को सशक्त बनाने के लिए लक्षित प्रयास करना है।
चमोली को मिला यह सम्मान जिले में कृषि क्षेत्र में नवाचार, फसल विविधीकरण और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
