नैनीताल। भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के 44 कैडेट्स ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
दो बैचों के कैडेट्स ने हासिल की सफलता
NDA की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैडेट्स में 30 वर्तमान में कक्षा 12वीं (सत्र 2026–27) के विद्यार्थी हैं, जबकि 14 कैडेट्स मार्च 2026 बैच के हैं। कैडेट्स की इस सफलता को उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय की अनुशासित शिक्षा व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है।
प्रधानाचार्य ने दी बधाई
विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर और समस्त स्टाफ 7ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
