- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एम्स विशेषज्ञों द्वारा लीवर परीक्षण शिविर आयोजित
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लीवर परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. वर्तिका सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में डॉ. अजीत सिंह भदौरिया, डॉ. जीवन ज्योति, डॉ. कंचन, डॉ. हेमंत, डॉ. दीक्षा, डॉ. निरंजन, डॉ. दिशांत, डॉ. अमित एवं डॉ. क्षितिज सहित चिकित्सकों की टीम ने लगभग 70 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त आचार्यों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं लीवर संबंधी जांच की।इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह भदौरिया ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं वाइस प्रिंसिपल नागेन्द्र पोखरियाल ने डॉ. भदौरिया को स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता एवं गृह परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी द्वारा किया गया। मौके पर समस्त विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
