बदरीनाथ में बीमार श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

चमोली, 12 अक्टूबर। बदरीनाथ धाम में अचानक गंभीर रूप से बीमार हुए 60 वर्षीय श्रद्धालु को जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया। श्रद्धालु की पहचान मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी बृज मोहन माहेश्वरी के रूप में हुई है। उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एयरलिफ्ट किया गया।

बदरीनाथ अस्पताल में दिया गया प्राथमिक उपचार

जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु बृज मोहन माहेश्वरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल बदरीनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ रेफर किया गया।

गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर किया रेफर

ज्योतिर्मठ में चिकित्सकों ने श्रद्धालु की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें ज्योतिर्मठ से देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था की।

इस त्वरित कार्रवाई का उद्देश्य श्रद्धालु को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें