ऋषिकेश: दिनांक 25.04.2026 को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर संदिग्ध रेस्टोरेंट “स्नैक प्वाइंट” की सघन तलाशी ली गई।
तलाशी लेने पर रेस्टोरेंट संचालक कमल कुमार पुत्र अजीत सिंह, निवासी गोविंदपुरी, थाना मोदीनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 पाउच माल्टा देसी शराब एवं 15 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60 में विधिक कार्रवाई की गई।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
