देवप्रयाग में स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की स्वच्छता व्यवस्था और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
सुरक्षित आवागमन सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन के साथ बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के साथ स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
