- ऑपरेशन प्रहार का असर
- एसएसपी देहरादून का एक्शन मोड अपराधियों पर पड़ रहा भारी
- ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देर रात्रि सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़
- पुलिस मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर बदमाश सहित 02 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 01 बदमाश हुआ घायल
- शातिर बदमाशों द्वारा पुलिस चेकिंग बैरियर पर न रुककर मौके से हो रहे थे फरार
- पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश हुआ घायल
- घटनास्थल पर बदमाशों के कब्जे से 02 देशी तमंचे व जिंदा/खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद
- घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी
- गिरफ्तार बदमाश अब्दुल्ला शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद में कई आपराधिक घटनाओं के अभियोग हैं पंजीकृत
- थाना बसंत विहार का मामला है
देहरादून: ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 25/26.04.2026 की देर रात्रि को थाना बसंत विहार क्षेत्रांतर्गत हरबंशवाला बैरियर पर थानाध्यक्ष बसंत विहार द्वारा मय पुलिस बल के संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान एक नीली रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, जिस पर 02 लोग सवार थे, को रोकने का प्रयास किया गया। उक्त स्कूटी सवार व्यक्ति बैरियर पर वाहन चेकिंग हेतु न रुककर तेज गति से हरबंशवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गए। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध स्कूटी का पीछा किया गया, तो पीछा करने पर स्कूटी सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर अचानक फायर कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त स्कूटी सवारों को रोकने का काफी प्रयास किया गया।
परंतु उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें 01 बदमाश को गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा भाग रहे उक्त दोनों व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को इलाज हेतु तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई।
एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी द्वारा तत्काल घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गए। उच्चाधिकारियों द्वारा चिकित्सालय जाकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई।
उक्त घटना में मौके पर बदमाशों से 01-01 अवैध देशी तमंचा .315, जिंदा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।
अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना नाम (1) अब्दुल्ला पुत्र गुलाम मोहम्मद (2) शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद बताया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर धारा 109/3(5) बीएनएस एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:
(1) अब्दुल्ला पुत्र गुलाम मोहम्मद, निवासी रसूलपुर रमजानपुर देहात, कोतवाली, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 37 वर्ष (घायल)
(2) शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी ज्वालापुर, मौहल्ला हज्जबान चैहानान, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शेरपुर टांडा, सहसपुर
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
