ऋषिकेश: जनगणना 2027 के लिए 170 प्रगणक और 29 सुपरवाइजर नियुक्त, 25 अप्रैल से शुरू हुआ नजरी नक्शा कार्य

  • घर-घर जाकर करेंगे जनगणना, अभी घरों की हो रही है जनगणना, अगले वर्ष होगी जातिगत जनगणना
  • काफी लोगों ने ऑनलाइन भी सबमिट किया है, उसको भी वेरीफाई करेंगे ये प्रगणक

ऋषिकेश: भारत की 16वीं जनगणना 2027 हेतु नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कुल 170 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) बनाए गए। प्रत्येक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक हेतु एक प्रगणक अर्थात कुल 170 प्रगणक एवं 29 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनके नियुक्ति आदेश तथा जनगणना किट उपलब्ध करा दिए गए हैं।

दिनांक 25 अप्रैल 2026 से प्रगणकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में नजरी नक्शा का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

नगर निगम ऋषिकेश की संभ्रांत जनता से अनुरोध है कि प्रगणक के द्वारा आपसे चाही गई संपूर्ण सूचना प्रगणकों को उपलब्ध कराएं। आपके द्वारा दी गई कोई भी सूचना किसी तृतीय व्यक्ति को किसी भी आधार पर हस्तांतरित नहीं की जाएगी। जनगणना से संबंधित दस्तावेज अतिगोपनीय हैं।

जनगणना से संबंधित समस्त कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें