पोखरी (चमोली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में शुक्रवार को तीन दिवसीय बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके घर के निकट उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा उपचार
स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर के दौरान सामान्य रोग, अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, दंत रोग सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
घर के नजदीक मिल रही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि इससे उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाती हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
