कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तेज राम आर्या ने विधायक सुमित हृदयेश से की शिष्टाचार भेंट

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तेज राम आर्या ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद

कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि तेज राम आर्या अपने अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर पार्टी को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्या जनहित के मुद्दों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कई वरिष्ठ कांग्रेसजन रहे मौजूद

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हल्द्वानी प्रभारी शोभा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, मनोज शर्मा, गणेश उपाध्याय, संजय किरोला, बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और महेश कांडपाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें