गैरसैंण, 24 सितंबर। गैरसैंण थाना परिसर में स्थित नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारियों, स्थानीय गणमान्य लोगों और पत्रकारों ने सहभागिता की।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ पूजन
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सुरजीत सिंह पंवार (आईपीएस) तथा पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री टी.एस. राणा की उपस्थिति में हवन एवं पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर गैरसैंण के प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज सिरोला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री संदीप देवरानी, चौकी प्रभारी आदि बद्री श्री अनिल आगरी, चौकी प्रभारी महलचौरी श्री बिशनलाल, चौकी प्रभारी मैखान श्री अरुण कुमार और प्रधान लेखक गैरसैंण श्री धर्मेंद्र सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
स्थानीय गणमान्य लोगों और पत्रकारों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में गैरसैंण क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ स्थानीय पत्रकारों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। समाजसेवी श्री जगदीश प्रसाद बहुगुणा ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
गैरसैंण प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान श्री जूयाल जी, श्री कुंवर सिंह नेगी, श्री अमर सिंह, श्रीमती सीमा चमोली और श्रीमती पूजा बंसला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना
धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
