रानीगढ़। मां देवराड़ी मेले के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मां देवराड़ी के जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
मुख्य अतिथि ने किए मां के दर्शन
मेले के दूसरे दिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मुकेश नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां देवराड़ी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मेला कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा, मंच संचालक पुष्कर चौधरी, नितेश चौधरी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह चौधरी, मेला सचिव प्रेम देवली, सह सचिव विक्रम सिंह बिष्ट, क्षेत्र की महिला मंगल दल, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। गायक रवि बिष्ट ने लोकगीतों और भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। वहीं, भक्ति गीतों के दौरान पूरा पंडाल मां देवराड़ी के जयकारों से गूंज उठा।
आयोजन में रघुवीर बिष्ट एडवोकेट, संदीप चमोली तथा उमेश खडूड़ी, मीडिया अध्यक्ष प्रधान संघ, भी उपस्थित रहे।
आस्था और लोक संस्कृति का प्रतीक है मेला
आयोजकों ने बताया कि मां देवराड़ी का मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। मेले में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
