देवप्रयाग: सुबह देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत तोताघाटी के पास एक वाहन गिरने की सूचना है। 108, पुलिस, एसडीआरएफ ब्यासी द्वारा 400 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन के पास एक घायल व्यक्ति मिला है, जिसके द्वारा बताया गया कि वाहन में एक महिला भी थी, जिसकी तलाश टीम द्वारा की जा रही है। घायल का रेस्क्यू किया गया। यह दिल्ली के रहने वाले हैं।
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के मुताबिक, तोताघाटी घटना में दुर्घटनाग्रस्त वाहन:
टाटा टिगर (DL 11 CD 3154)
वाहन में सवार व्यक्ति:
-
अनीश पुत्र संदीप, उम्र 22 वर्ष, निवासी दिल्ली (घायल)
-
सोहनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी दिल्ली (सर्चिंग जारी है)
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
