नैनीताल: पर्यटकों से भरी थार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल में भवाली-नैनीताल मार्ग पर पाइंस क्षेत्र के पास एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान से आए पर्यटक थार वाहन में सवार होकर भवाली से नैनीताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पाइंस क्षेत्र के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

राहत-बचाव कार्य में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एक की मौके पर मौत

रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति को मृत पाया गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को उपचार के लिए राजकीय बी.डी. पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है तथा मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

क्षेत्र में मचा हड़कंप

दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद की।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें