ऋषिकेश: नगर निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया अतिक्रमण अभियान, सामान जब्त, चालान किए

ऋषिकेश: सोमवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश मार्केट में राजस्व प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा व्यापारियों का सामान जो सड़क एवं सार्वजनिक स्थल पर रखा गया था, उसे जब्त किया गया। कुछ व्यापारियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी अमल में लाई गई। अभियान के दौरान नगर आयुक्त ऋषिकेश, तहसीलदार ऋषिकेश एवं पुलिस के अधिकारी, नगर निगम के सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष गुसाई आदि उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें