सूचना विभाग में 30 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

 

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से आयोजित विदाई समारोह में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने रईस अहमद के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

तीन दशक की सेवाओं को किया याद

समारोह को संबोधित करते हुए महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने में प्रत्येक कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी विभागीय व्यवस्था की मजबूत कड़ी होते हैं।

उन्होंने कहा कि रईस अहमद ने लगभग तीन दशकों तक पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सेवाकाल अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायी है।

सेवानिवृत्ति के बाद सुखद भविष्य की कामना

महानिदेशक ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन व्यक्ति का अनुभव, व्यवहार और विभाग के प्रति उसका योगदान सदैव स्मरणीय रहता है।

उन्होंने रईस अहमद के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को विभाग की अमूल्य धरोहर बताया।

स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने रईस अहमद के साथ कार्यकाल के दौरान बिताए अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह का माहौल आत्मीय और भावुक रहा। उपस्थित सभी लोगों ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया और बद्री चंद सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा रईस अहमद के परिजन मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश रावत, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री अंकित चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान और संयुक्त मंत्री पारूल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें