बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, शांति व्यवस्था भंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
20 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज
2 अगस्त 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें एक वाहन सीज किया गया, जबकि एक वाहन का न्यायालय चालान किया गया।
शांति व्यवस्था भंग करने पर 6 लोगों का चालान
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 6 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
आमजन से सहयोग की अपील
बागेश्वर पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा कानून हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति या उपद्रव की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
