बद्रीनाथ: नो-फ्लाई ज़ोन में ड्रोन उड़ाने पर चालान, बिछड़ा बच्चा परिजनों से मिलाया

चमोली।
श्री बद्रीनाथ मंदिर में आए चढ़ावे की कथित चोरी एवं करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले के आरोपों को लेकर नगर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व में बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।

हाईपावर कमेटी से जांच की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने धामी सरकार और मंदिर प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईपावर कमेटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम फर्स्वाण, प्रधान संगठन अध्यक्ष मोहन बजवाल, मिथलेश, लक्ष्मी लाल, अनिल कठैत, गोविंद सिंह सजवाण, रविन्द्र बर्त्वाल, जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, युवा शक्ति, मातृशक्ति और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें