देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला ने अपनी विधायक निधि से निर्मित दो आंतरिक सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण कुल ₹15.30 लाख की लागत से कराया गया है।
दो वार्डों में हुआ सड़क निर्माण
विधायक निधि से वार्ड नंबर-100 नत्थूवाला में ₹11 लाख तथा वार्ड नंबर-95 नत्थनपुर में ₹4.30 लाख की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण किया गया।
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में नत्थनपुर के पार्षद रवि गुसाईं, नत्थूवाला की पार्षद स्वाति डोभाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
