गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित दो दिवसीय सत्र के दौरान भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवीर गायत्री पत्रकार साथियों की मदद के लिए सक्रिय नजर आए। उन्होंने दीवालीखाल में फंसे 200 से अधिक पत्रकारों को सुरक्षित विधानसभा भवन तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी चमोली और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी।
पुलिस बस से पत्रकारों को पहुंचाया विधानसभा भवन
भारी भीड़ और आंदोलनकारियों के बीच फंसे पत्रकारों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन और पुलिस से समन्वय किया गया। इसके बाद सभी पत्रकारों को पुलिस की बस के माध्यम से विधानसभा भवन तक पहुंचाया गया। इनमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल थे।
दो दिनों तक पत्रकारों की व्यवस्थाओं के लिए रहे सक्रिय
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री लगातार दो दिनों तक पत्रकारों के हितों और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय रहे। उन्होंने पत्रकारों के आवागमन और ठहरने की व्यवस्था के लिए सूचना विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा।
इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के निर्देशन में सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। विभाग की ओर से पत्रकारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बेहतर समन्वय किया गया।
मुख्यमंत्री से मिला गैरसैंण प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री और जिला अध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं के नेतृत्व में गैरसैंण प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। इसके साथ ही पत्रकारों ने दो दिवसीय विधानसभा सत्र की कवरेज भी की।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ राज्यभर में पत्रकारों के हितों को लेकर सक्रिय है। संगठन की ओर से पत्रकारों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
चमोली सहित प्रदेशभर के पत्रकार रहे मौजूद
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने वाले चमोली जिले के पत्रकारों में कुशहाल सिंह असवाल, भानु प्रताप, गोविन्द बिष्ट, कुशलानंद जुयाल, अवतार सिंह नेगी, दिलबर बिष्ट, गौरव शाह, प्रेम सिंह नेगी, कुंवर सिंह नेगी, सीमा चमोली, अवतार सिंह रावत, नरेंद्र बरमोला, मोहन शाह, जसपाल राणा, पूजा बरमोला और शेखर रावत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
पत्रकारों की व्यवस्थाओं में वरिष्ठ अधिकारी बद्री नेगी, विजय कुमार, चंद्रन फ्रंटियाल, संजय कंडारी, जिला सूचना अधिकारी चमोली कार्की, कृष्ण कांत सुरीरा सहित सूचना विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी जुड़े रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
