नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने 60वीं विधानसभा कालाढूंगी सीट से तारा सिंह नेगी को विधायक प्रत्याशी घोषित किया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने उनके नाम की घोषणा की।
पार्टी पदाधिकारियों ने जताई खुशी
जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने प्रत्याशी घोषित किए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और तारा सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को और तेज करेंगे।
इस अवसर पर काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, बहादुर सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट, पंकज व्यास, जयप्रकाश उपाध्याय, श्याम सिंह नेगी, खड़क सिंह बगलवाल, जिला महामंत्री उत्तम बिष्ट, विक्की बोरा, रवि वाल्मीकि, मोहन सिंह नेगी, मोहन भाटिया, भुवन सिंह बिष्ट, राजीव लोचन, मदन सिंह मेर, रवि बोरा, पुष्कर सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, अशोक बोरा और महेंद्र पाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी खुशी जताई और नवनियुक्त प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
