तलवाड़ी: राजकीय महाविद्यालय में ABVP ने चार पदों पर दर्ज की निर्विरोध जीत—अध्यक्ष पर कल्पना, उपाध्यक्ष पर मोहित निर्वाचित

तलवाड़ी/थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी, थराली में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीवीपी ने चार पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर कल्पना, उपाध्यक्ष पद पर मोहित (मोनू), कोषाध्यक्ष पद पर साक्षी गड़िया और सह सचिव पद पर अंजली कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

चार प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और छात्र-छात्राओं के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संगठन छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार प्रयास करता रहा है और आगे भी छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता रहेगा।

छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का दावा

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा, “संघर्ष किया है, संघर्ष करते हैं और संघर्ष करते रहेंगे। छात्र-छात्राओं का विश्वास और भरोसा आगे भी इसी तरह बना रहे, इसके लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।”

29 सितंबर को सचिव और यूआर पद पर चुनाव

महाविद्यालय में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद की प्रत्याशी तनुजा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के प्रत्याशी दर्शन के समर्थन में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से अपील की है।

शेष पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर महाविद्यालय में छात्र राजनीति की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें