रुद्रप्रयाग: 141 ग्राम उप-प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, विकास कार्यों में गुणवत्ता पर जोर

रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि के सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक की 158 ग्राम सभाओं में से 141 नवनिर्वाचित ग्राम उप-प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभी उप-प्रधानों ने गांवों के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस दौरान बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

समारोह में प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज वैष्णव, जिलाध्यक्ष विजय पाल जगवाण, एडीओ नवीन कुमार चंदोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें