श्रीनगर गढ़वाल: BSPS प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री ने पत्रकारों एवं समाजसेवियों के साथ की बैठक

श्रीनगर गढ़वाल। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री ने श्रीनगर गढ़वाल में पत्रकारों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक की। बैठक में पत्रकार हितों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों से होगी वार्ता

चन्द्रवीर गायत्री ने बताया कि पत्रकारों के लंबित मुद्दों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तथा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न लंबित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें