श्रीकेदारनाथ/ऋषिकेश। मेयर शंभू पासवान ने बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा केदारनाथ के चरणों में शीश नवाकर समस्त उत्तराखण्डवासियों और अपने क्षेत्र ऋषिकेश के निवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक पहचान बाबा केदारनाथ धाम से जुड़ी है। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा केदारनाथ की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर विकास एवं खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
