हरिद्वार: राजवीर हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने प्रेम संबंध में बाधा बनने पर की थी हत्या

  • मुख्य आरोपी पंकज कुमार के मृतक की पुत्री के साथ थे संबंध, तलाक करवाकर करना चाहता था शादी

हरिद्वार: मृतक की शादीशुदा पुत्री के प्यार में हुई थी हत्या, आरोपी पंकज कुमार के साथ थे संबंध। पिता करता था विरोध। राजवीर हत्याकांड का खुलासा किया है पुलिस ने। ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया सफल राजफाश। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने खोली पूरी घटना की परतें।

आरोपी पंकज कुमार मृतक की बेटी का तलाक कराकर उससे शादी करना चाहता था। शराब पिलाने के बहाने खेत में ले जाकर हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या की गई। पुलिस ने वारदात से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल वाहन व मृतक का मोबाइल व पर्स बरामद।

पिता को प्रेम संबंध में बाधा मानकर की गई राजवीर की हत्या। मृतक के बेटे ने दर्ज कराया था मुकदमा। आरोपी व मृतक दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में कार्य करते थे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें