ऋषिकेश: स्वर्गीय राजेश व्यास स्मृति मंच ने 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

ऋषिकेश: स्वर्गीय राजेश व्यास स्मृति मंच की ओर से उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को खदरी खड़कमाफ स्थित चोपड़ा फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने की।

इस अवसर पर डोईवाला की कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय राजेश व्यास स्मृति मंच द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी विनोद चौहान ने किया। इस मौके पर रुकमा व्यास (क्षेत्र पंचायत सदस्य, गुमानीवाला), माधुरी देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य, खैरी खुर्द), भुवनेश्वरी भट्ट (ग्राम पंचायत सदस्य, खदरी खड़कमाफ), महावीर प्रसाद उपाध्याय (प्रबंधक, नालंदा शिक्षण संस्थान), रयाल (प्रबंधक, विवेका अकादमी), पूर्व ग्राम प्रधान भट्टोवाला सतीश रावत, विनोद पोखरियाल, संदीप कुड़ियाल, हीरा सिलस्वाल, कैलाश बिंजोला, लक्ष्मण राणा, विनोद भट्ट, अनूप रावत एवं गोविंद बोरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें