बद्रीनाथ: दुकानदार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने निकाले 32 हजार—पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में शंख और अन्य धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 32 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद बद्रीनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।

14 अगस्त को खाते से निकाली गई रकम

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से दुकानदार शिवा राव के बैंक खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने थाना श्री बद्रीनाथ पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

रकम फ्रीज कराने के लिए शुरू की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाने के साथ ही ठगी की धनराशि को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू की।

इसके बाद पुलिस ने संबंधित बैंक और कंपनियों से लगातार समन्वय एवं पत्राचार करते हुए ठगी की रकम वापस कराने के प्रयास किए।

पूरी 32 हजार रुपये की रकम पीड़ित को वापस

पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी 32 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने पर शिवा राव ने बद्रीनाथ पुलिस का आभार जताया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

रकम वापस कराने की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक महादेव उनियाल, हेड कांस्टेबल चंदन नगरकोटी, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और कांस्टेबल राजेंद्र रावत शामिल रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें