गरुड़: कांग्रेस के सदस्यता अभियान में 100 से अधिक लोग शामिल, बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन

गरुड़ (बागेश्वर)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ ने होटल मोहिनी इन में सदस्यता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास जताया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी, जिला पंचायत प्रभारी, मंडलम प्रभारी तथा क्षेत्र पंचायत प्रभारियों सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए हर गांव में सदस्यता अभियान चला रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

युवाओं से जुड़ने का किया आह्वान

वक्ताओं ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में युवाओं को रोजगार और शिक्षा के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं तथा कांग्रेस उनकी आवाज बनकर उनके हितों के लिए संघर्ष करेगी।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, हर्षवर्धन, पूर्व जिला अध्यक्ष भगत सिंह डसीला, पूर्व जिला अध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण, प्रकाश कोहली, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण आर्य, जिला महामंत्री सुंदर बरोलिया, प्रकाश आर्य, गिरीश तिवारी, एसपी सिंह, गोपाल भाई, केशव गिरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने की।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें