SIR कार्यक्रम की प्रगति पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक—24 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 लाख पर सुनवाई पूरी

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई और राजनीतिक दलों से सुझाव भी लिए गए।

24 लाख मतदाताओं को जारी हुए नोटिस

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले करीब 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 15 लाख से अधिक नोटिसों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि SIR की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है। प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

राजनीतिक दलों से लिए सुझाव

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रक्रिया की प्रगति और पारदर्शिता के लिए किए जा रहे उपायों से भी अवगत कराया। प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा से अनिल गोयल और राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से मनोज रावत और मौ. सुलेमान अंसारी, बसपा से सत्यपाल, सतेंद्र, जसपाल और सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य तथा सीपीआई (एम) से अनंत आकाश मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें