
गैरसैंण/चमोली। विकासखंड गैरसैंण के समस्त विद्यालयों में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन के तहत संपन्न प्रतियोगिताओं का खंड स्तर पर मूल्यांकन कर चयन समिति द्वारा छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
30 सितंबर को होगी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता
खंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं आगामी 30 सितंबर 2026 को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, गोपेश्वर में आयोजित की जाएगी।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
