एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त कार्रवाई से लौटी श्रद्धालु के चेहरे पर मुस्कान

चमोली।
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों की तत्परता से पंजाब के एक श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल फोन कुछ ही समय में बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया गया।

अटला कोटी के पास रास्ते में गिरा था मोबाइल

जानकारी के अनुसार, 06 जुलाई 2026 को प्रभजोत सिंह, पुत्र मनजीत सिंह, निवासी पटियाला (पंजाब), श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर गुरुद्वारा घांघरिया लौट रहे थे। इसी दौरान अटला कोटी के समीप उनका मोबाइल फोन कहीं रास्ते में गिर गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से सहायता मांगी।

संयुक्त टीम ने चलाया खोज अभियान

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह गुसाईं, पैरामेडिकल कमल सिंह, फायरमैन वीरेंद्र सिंह, होमगार्ड कुलदीप तथा घांघरिया चौकी के कांस्टेबल गौरव नेगी ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। टीम की सतर्कता और अथक प्रयासों से कुछ ही समय में मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया।

श्रद्धालु ने जताया आभार

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर प्रभजोत सिंह ने पुलिस एवं सुरक्षा बलों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस और अन्य सुरक्षा बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हर छोटी-बड़ी परेशानी में भी परिवार की तरह सहयोग कर रहे हैं।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान

? व्हाट्सऐप पर शेयर करें