चमोली। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान घांघरिया पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल महिला यात्री की समय पर सहायता कर उसे सुरक्षित होटल तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार नवजोत कौर (37 वर्ष), पुत्री बलजीत सिंह, निवासी जालंधर (पंजाब), हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस घांघरिया लौट रही थीं। इसी दौरान घांघरिया से करीब दो किलोमीटर पहले उनका पैर फिसल गया, जिससे उनके पैर में मोच आ गई और वह आगे चलने में असमर्थ हो गईं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना एक राहगीर ने चौकी घांघरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कांस्टेबल राहुल सिंह, होमगार्ड मनमोहन एवं सचिन बिना विलंब मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और आवश्यक सहायता देते हुए उन्हें सुरक्षित उनके होटल तक पहुंचाया।
महिला यात्री ने जताया आभार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और सेवा भाव से प्रभावित महिला यात्री ने घांघरिया पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की सराहना की।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
