- ऑपरेशन प्रहार जारी
- कोतवाली पटेलनगर का मामला
- एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री करने वालों पर दून पुलिस का बड़ा प्रहार
- एसएसपी दून के निर्देशन में रसोई गैस संकट के बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा
- गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 01 अभियुक्त को चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार
- छापेमारी में अभियुक्त के कब्जे से 32 अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद
देहरादून: वर्तमान में चल रहे घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई के संकट के चलते एसएसपी दून द्वारा गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने तथा उक्त अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई, जिसके फलस्वरूप दिनांक 18/4/26 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे एक कमरे से एलपीजी सिलेंडरों की अवैध बिक्री तथा कालाबाजारी करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों के साथ पकड़ा।
पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बरामद सिलेंडरों का उपयोग अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के उद्देश्य से किया जा रहा था। जिस पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग के सक्षम अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
उक्त बरामदगी के आधार पर मौके पर मौजूद व्यक्ति के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 250/26, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु सेवा अधिनियम पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
भूपेंद्र मंडल पुत्र हरिचरण मंडल, निवासी गांव कुमरा बिसनपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार, उम्र 38 वर्ष, हाल निवासी निकट शिव मंदिर ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून।
बरामदगी:
-
एलपीजी घरेलू सिलेंडर भरे – 21
-
एलपीजी घरेलू सिलेंडर खाली – 6
-
एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर भरे – 1
-
एलपीजी पेट्रोमैक्स सिलेंडर भरे – 4
पुलिस टीम:
-
निरीक्षक विनोद गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर
-
एसआई प्रवीण सिंह पुंडीर, चौकी प्रभारी बाजार
-
एचसी सुशील
-
सी प्रवीण
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
