चमोली: गौचर में मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा – युवाओं के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

चमोली।
कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौचर नगर के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। क्षेत्र में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह परियोजना क्षेत्र के खेल ढांचे को मजबूत करने के साथ स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल जगत में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।

युवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि : अनिल नौटियाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि गौचर में मिनी स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा।

खेल और युवा सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

विधायक नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास, सुशासन और युवा सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित कर रही है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है।

खेल मंत्री रेखा आर्या के प्रयासों की सराहना

उन्होंने प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप गौचर क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।

उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में यहां से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : गजपाल बर्त्वाल

भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री रेखा आर्या के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला साबित होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि मिनी स्टेडियम के निर्माण से गौचर एवं आसपास के क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गजपाल बर्त्वाल, भाजपा महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सन्दीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी द्विवेदी विनोद कनवासी दर्शन कण्डारी नवीन टाकुली मनोज चौधरी रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न वार्डों के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें