देहरादून। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया।
इसी क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी ने हरिद्वार जनपद का भ्रमण किया। वहीं, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर फॉर्म 6, 7 एवं 8 की सुपर चेकिंग के अंतर्गत समीक्षा की।
हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्रों की सुपर चेकिंग
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का ने हरिद्वार जनपद की रानीपुर और झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्रों में सुपर चेकिंग की। वहीं, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी ने पिरान-कलियर विधानसभा क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुपर चेकिंग की।
ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में फॉर्म की जांच
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने ऊधमसिंह नगर की जसपुर विधानसभा के भाग संख्या-15 तथा रुद्रपुर विधानसभा के भाग संख्या-38 और 87 में फॉर्म की जांच की।
इसके बाद उन्होंने नैनीताल जनपद की लालकुआं विधानसभा के भाग संख्या-62 और 71 तथा हल्द्वानी विधानसभा के भाग संख्या-106 में फॉर्म की जांच करते हुए सुपर चेकिंग की।
निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों के तहसीलदार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
