गैरसैंण। स्वच्छ भारत–विकसित भारत अभियान के तहत रविवार, 20 सितंबर 2026 को गैरसैंण तहसील परिसर और अन्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में उप जिलाधिकारी गैरसैंण, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कर्मचारी, पर्यावरण मित्रों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।
व्यवहार परिवर्तन और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर
स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य बुनियादी स्वच्छता के साथ-साथ लोगों में व्यवहार परिवर्तन लाना और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को अपनाना है। इसके माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत गांवों, शहरों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील
अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और कूड़ा-करकट निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें, ताकि उसका उचित निस्तारण किया जा सके।
इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही कहा गया कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
