पोखरी। विकासखंड पोखरी के श्रीगढ़ गांव में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की विधायक निधि से 60 परिवारों को सोलर लाइटें वितरित की गईं। ग्राम प्रधान कल्पना देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सोलर लाइटें उपलब्ध कराई गईं।
पढ़ाई और सुरक्षा के लिए जरूरी है प्रकाश व्यवस्था
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कल्पना देवी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली बाधित होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं, रात के समय जंगली जानवरों की आवाजाही को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
उन्होंने गांव के परिवारों को सोलर लाइटें उपलब्ध कराने पर विधायक लखपत बुटोला का आभार जताया। ग्रामीणों ने भी सोलर लाइटें मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक और ग्राम प्रधान का धन्यवाद किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ग्राम अध्यक्ष मदन बर्त्वाल, भगत सिंह, चंद्र सिंह, महावीर सिंह, जोत सिंह, मदन सिंह, रजनी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष लीला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
