गौचर: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ चमोली इकाई की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री का आत्मीय स्वागत

गौचर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ चमोली इकाई की बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री के गौचर पहुंचने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

हर विकासखंड तक संगठन विस्तार पर जोर

बैठक में संगठन को जनपद के प्रत्येक विकासखंड तक सशक्त रूप से विस्तार देने, नए पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर मंथन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें