देहरादून।
श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट द्वारा रविवार, 14 जून 2026 को जूनियर हाई स्कूल, जमानवाला में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती योगिता जोशी, ट्रस्ट की संरक्षिका श्रीमती कमला देवी, सचिव चंद्रवीर गायत्री एवं इस्लाम नगर के ग्राम प्रधान गीतेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 21 ने किया रक्तदान
शिविर के दौरान कुल 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। वहीं 21 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी सहभागिता निभाई।
समाजसेवियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ग्राम प्रधान गीतेंद्र सिंह, समाजसेवी विमल कुमार तथा सुनील दत्त काला को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
ब्लड सेंटर और अस्पताल का मिला सहयोग
शिविर के सफल आयोजन में जसपुर ब्लड सेंटर, जसपुर एवं अनीता मेमोरियल हॉस्पिटल, काशीपुर का विशेष सहयोग रहा। दोनों संस्थाओं की टीमों ने शिविर में रक्त संग्रहण एवं स्वास्थ्य परीक्षण सेवाएं प्रदान कीं।
समाज सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
