सिमली गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन, कथा व्यास ने सुनाया कृष्ण जन्म प्रसंग

कर्णप्रयाग, चमोली। विकासखंड कर्णप्रयाग के सिमली गांव में स्वर्गीय महाबीर सिंह नेगी एवं उनके माता-पिता की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित कथा के दौरान पितृ तर्पण, पूजा-अर्चना, भूमि के भूमियाल देवता और समस्त ग्राम देवताओं की पूजा की गई। कथा व्यास श्री नीलकंठ खाली ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन सुनाया।

कृष्ण जन्म कथा का किया गया वर्णन

भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग को श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर ग्राम सिमली के महिला मंगल दल ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आरती और भजनों के साथ कथा का समापन हुआ।

धार्मिक आयोजन में कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में आचार्य श्री गणेश चंद्र खंडूड़ी, श्री दिवस्पति खंडूड़ी, संगीत सहयोगी श्री मोहित सती और श्री शुभम डंगवाल उपस्थित रहे। साउंड व्यवस्था में श्री महेंद्र सिंह मिंगवाल और श्री विनोद मिंगवाल का सहयोग रहा, जबकि दीपक भारद्वाज भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इसके अलावा पाकशाला व्यवस्था से जुड़े श्री गोकुल सिंह राणा और श्री दिनेश सेमवाल सहित श्री कमला देवी, श्री नरेंद्र सिंह नेगी, जयबीर सिंह पंवार, ईश्वर सिंह राणा, श्री सतेंद्र सिंह, यूकेडी नेता आशीष नेगी, अरुण मिश्रा, देवेंद्र गुसाईं, संदीप रावत, महिला मंगल दल करछुना और सुनील डिमरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें