- नेपाल में रचा गया इतिहास,उत्तराखंड निवासी डॉ. आरती पंवार हुईं अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित
ऋषिकेश /काठमांडू (नेपाल) : भारत और नेपाल के सहयोग से आयोजित International AYUSH Conclave 4.0 – Nepal Edition ने AYUSH जगत में इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया। इस भव्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋषिकेश, उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही डॉ. आरती पंवार, Master in Surgery (Obstetrician & Gynaecologist) को स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा, शोध, नवाचार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए AYUSH EXCELLENCE AWARD से नवाजा गया।
कम उम्र में ही ऊँचाइयों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही डॉ. आरती पंवार *High Risk Pregnancy और Infertility की चमकती मिसाल* हैं। उन्होंने उन जोड़ों के आँगन भी खिलाए जिन्हें बड़े-बड़े अस्पतालों और कई डॉक्टरों ने मना कर दिया था कि “आप माँ नहीं बन सकतीं”। निराशा को उम्मीद में बदलने वाली डॉ. आरती ने खुद के शोध पत्र प्रकाशित कर चिकित्सा जगत को नई दिशा दी और बहुत कम उम्र में अपना मेडिसिन ब्रांड *”राजानंदम औषधि”* स्थापित कर एक मिसाल कायम की। उनकी लगन और जुनून का प्रमाण ये है कि सिर्फ एक साल में उन्होंने उन मरीजों को भी माँ बनने का सौभाग्य दिया जिनके 3 बार IVF असफल हो चुके थे।वर्तमान में डॉ. आरती पंवार *देव ऋषि हॉस्पिटल, सहारनपुर में Consultant Obstetrician & Gynaecologist* के रूप में हजारों महिलाओं के लिए वरदान बनकर सेवाएं दे रही हैं।
यह आयोजन CIVIC – Council for Interactive Vaidhya Innovation & Collaboration (India) एवं Nepal Chamber of Commerce (NCC Nepal) के संयुक्त तत्वावधान में काठमांडू, नेपाल में आयोजित हुआ। सम्मेलन में भारत के 25+ राज्यों सहित नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश एवं सिंगापुर से आए 270+ दिग्गज डॉक्टरों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, वेलनेस विशेषज्ञों, उद्योगपतियों एवं मैन्युफैक्चरर्स ने सहभागिता कर AYUSH की वैश्विक ताकत को प्रदर्शित किया।
सम्मेलन का ऐतिहासिक आकर्षण “Most AYUSH Doctors in a Clinical Diagnosis Session” पर Legends World Records Attempt रहा, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारत और वैश्विक AYUSH समुदाय को गर्व का क्षण मिला। यह प्रतिष्ठित सम्मान Nepal Chamber of Commerce के अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, CIVIC के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी तथा Legends World Records Dubai के प्रतिनिधि श्री कुलदीप चतुर्वेदी के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
डॉ. आरती पंवार ने सम्मान ग्रहण कर कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि ऋषिकेश, उत्तराखंड, उनके संस्थान एवं सम्पूर्ण AYUSH समुदाय की जीत है। उन्होंने इस मुकाम का श्रेय अपने गुरुजनों, सहयोगियों, मरीजों एवं परिवारजनों की प्रेरणा को समर्पित किया।International AYUSH Conclave 4.0 – Nepal Edition ने भारत-नेपाल की साझेदारी को नई ऊँचाइयाँ देते हुए सिद्ध कर दिया कि AYUSH अब सिर्फ भारत की धरोहर नहीं, बल्कि विश्व स्वास्थ्य व्यवस्था की सशक्त धुरी बन चुका है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
