कर्णप्रयाग (चमोली): पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने मंगलवार को कोतवाली कर्णप्रयाग एवं बाजार चौकी का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं और जवानों के रहन-सहन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवनों की स्थिति, बैरक, भोजनालय, आवासीय परिसर और शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
भवनों के सुधारीकरण के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान जहाँ भी दीवारों या छतों में टूट-फूट पाई गई, वहाँ तत्काल मरम्मत और सुधारीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए जिन कमरों में शीलन (नमी) की समस्या है, उन्हें तकनीकी रूप से ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जवानों के स्वास्थ्य और सरकारी अभिलेख सुरक्षित रह सकें।
पुराने सामान को बदलने के निर्देश
एसपी ने कार्यालयों में उपयोग हो रहे पुराने फर्नीचर जैसे कुर्सी और टेबल की मरम्मत कराने तथा अत्यधिक जर्जर सामान को बदलने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
जवानों की समस्याओं के समाधान पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि
“एक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में ही पुलिस बल बेहतर ढंग से जनसेवा कर सकता है।”
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल, प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी, उपनिरीक्षक मानवेंद्र गुसाईं, उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल, महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
