देहरादून: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 6 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • महिला अपराध/बाल अपराध के विरुद्ध एसएसपी देहरादून का सख्त रुख बरकरार
  • नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को 06 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • थाना रायपुर का मामला है

देहरादून: 6.04.2026 को वादिनी निवासी चंदर रोड, नई बस्ती डालनवाला, देहरादून ने थाना रायपुर देहरादून में एक प्रार्थना पत्र दिया कि अब्दुल रहमान द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर पर बलात्कार व पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना प्रभारी रायपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में थाना रायपुर पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद अय्यूब को 06 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त:
अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद अय्यूब, निवासी मौहल्ला बिसातियान, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश; हाल पता: किरायेदार सलमान, रक्षा विहार, टंकी के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 23 वर्ष।

पुलिस टीम:

  1. महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार

  2. कांस्टेबल मनोज कुमार

  3. कांस्टेबल प्रदीप सिंह


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें