कर्णप्रयाग (चमोली)। सिमली गांव में स्व. महाबीर सिंह नेगी एवं उनके माता-पिता की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 23 अक्टूबर 2026 को कथा के दूसरे दिन पितृ तर्पण, पूजा-अर्चना और भूमि के भूमियाल सहित समस्त ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
व्यास श्री नीलकंठ खाली ने कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को सुखदेव जी के जन्म और नारद जी के पूर्व जन्म की कथा सुनाई। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान सिमली गांव के महिला मंगल दल ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में आरती और भजनों के साथ दूसरे दिन की कथा का समापन हुआ।
श्रद्धालुओं ने लिया कथा का पुण्य लाभ
धार्मिक आयोजन में आचार्य श्री गणेश चंद्र खंडूड़ी, श्री दिवस्पति खंडूड़ी, संगीत में श्री मोहित सती और श्री शुभम डंगवाल ने सहयोग किया। साउंड व्यवस्था में श्री महेंद्र सिंह मिंगवाल और श्री विनोद मिंगवाल का योगदान रहा। वहीं, पाकशाला में श्री गोकुल सिंह राणा और श्री दिनेश सेमवाल ने सहयोग किया।
इस अवसर पर श्री कमला देवी, श्री नरेंद्र सिंह नेगी, जयबीर सिंह पंवार, ईश्वर सिंह राणा, श्री सतेंद्र सिंह और मुकेश भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
