ऋषिकेश : आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 57 पाउच माल्टा देशी शराब, 39 बियर, 23 अद्धे तथा 39 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पहली कार्रवाई गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी में संजय कश्यप के घर पर की गई तथा दूसरी कार्रवाई श्यामपुर स्थित हैदराबादी बिरयानी पॉइंट में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नानुसार है:
1- संजय कश्यप पुत्र पतराम सिंह, निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी, ऋषिकेश
2- मोहनलाल पुत्र कालालाल, निवासी भट्टों वाला, श्यामपुर, ऋषिकेश
दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
