नैनीताल: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट, शनिवार सुबह से चौराहों पर तैनात हुए जवान

नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल एवं आसपास के क्षेत्रों में वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर शनिवार सुबह 6 बजे से जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

चौराहों पर दिखी पुलिस की सक्रियता
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पांडे, निरीक्षक यातायात भवाली महेश चंद्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रकाश मेहरा, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेमचंद्र पंत, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा एवं सीपीयू हल्द्वानी की टीम पुलिस जवानों के साथ लगातार मोर्चा संभाले रही।

पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान
पुलिस द्वारा पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात संचालन को व्यवस्थित किया गया, ताकि जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिल सके।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि ट्रैफिक प्लान और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षित यात्रा की अपील
नैनीताल पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखी जा सकती है।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें