नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल भ्रमण के दौरान लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने अपनी पुस्तक “हे राम – गांधी हत्याकांड की एक पड़ताल” भेंट की। इस अवसर पर लेखक ने मुख्यमंत्री को पुस्तक के विषय और उसमें किए गए शोध के बारे में जानकारी दी।
पुस्तक महात्मा गांधी हत्याकांड से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और घटनाक्रम पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने साहित्यिक एवं शोधपरक प्रयास की सराहना की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक भेंट करने पर लेखक का आभार व्यक्त किया और उनके साहित्यिक एवं शोधपरक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाने का कार्य करती हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
